Breaking News

जिला अस्पताल में एमआरआई स्कैन मशीन और निःचेतना चिकित्सक की नियुक्ति के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को जिला  चिकित्सालय में एमआरआई स्कैन मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने ज्ञापन सौंपा है। समिति के सदस्यों का कहना है कि जिला चिकित्सालय कुल 700  बिस्तरों का अस्पताल है। यहां रोज  ओपीडी में 1000 से ज्यादा मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आते हैं। स्थानीय और आसपास के जिलों  से आए मरीजों की हड्डी  व नस से संबंधित रोग की सूक्ष्म जांच के लिए एमआरआई स्कैन जांच मशीन जरूरी है।

इस मशीन के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रिफर कर दिया जाता है। यह जांच  डायग्नोसिस के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आम आदमी के बजट को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में निःचेतना  चिकित्सक  की नियुक्ति भी जरूरी है।कलेक्टर ने दोनों मांगो के लिए सकारात्मक पहल की बात कही है। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवांगन और प्रशांत डोंगावकर शामिल हैं।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!