Breaking News

बाबा रामदेव ने राहुल गांधी की तारीफ की : कहा – यही उनकी विजय यात्रा है … वीडियो हुआ वायरल

द सीजी न्यूज 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” को मिल रहे जबर्दस्त जनसमर्थन से जहां कांग्रेस का आत्मविश्वास बढ़ा है, वहीं राजनीति के परिदृश्य भी बदलने लगे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हर तरफ तारीफ हो रही है। इधर, बाबा रामदेव ने भी अचानक सुर बदल लिये हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं। 

बाबा रामदेव ने कहा है कि – नेहरू जी योग करते थे, इंदिरा जी भी योग करती थीं, सोनिया जी योग करती हैं, राहुल भाई भी योग करते हैं। अब उनकी मेहनत रंग ला रही है, भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में वह बड़े शान से चल रहे हैं।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि –  कभी कुर्ता पजामा में तो कभी टी शर्ट में राहुल गांधी जी चल रहे हैं। अब उनके ऊपर रोज खबरें बन रही हैं और हेडलाइन बन रही है। आप सोचो, जिस आदमी को नेशनल मीडिया पर थोड़ी जगह मिलती थी आज मीडिया में उसके नाम की चर्चा हो रही है, यही उसकी विजय यात्रा है।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!