द सीजी न्यूज

मालीघोरी में भेंट मुलाकात के दौरान कुदारी के किसान परसादीराम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब कका ( मुख्यमंत्री भूपेश बघेल) ने नरवा योजना शुरू की, तो पता नहीं था कि इससे मेरे खेत के कुआँ का जलस्तर भी बढ़ जाएगा। 2 साल पहले योजना का काम होने पर पहले साल में जलस्तर 2 फ़ीट बढ़ गया। अगले साल 2 फ़ीट और बढ़ा। कुआँ गर्मी के मौसम में सूख जाता था। अब जून माह में भी पानी रहता है। इससे सब्जी की फसल लेने लगे हैं। इस साल 21 हजार रुपये की सब्जी बेची है।

बंजारीडीह के ललित देशमुख ने बताया कि उनके खेतों के लिए नरवा योजना से खुशहाली आई है। मेरे गांव और आसपास के गांव भरीटोला, कुच्चेटोला में जलस्तर काफी बढ़ गया है। खेती किसानी के लिए 6 किमी में फैला गाड़ाघाट नाला वरदान बन गया है। सैकड़ों किसान अब गर्मी फसल लेने लगे हैं। हम सब मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने आए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
