Breaking News

नवरात्र पर्व : दुर्गा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं : विधायक वोरा ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, यातायात सुविधा दुरुस्त रखने दिये निर्देश

  • छत्तीसगढ़ में शहर का नवरात्रि पर्व का विशेष स्थान

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास सफाई और प्रकाश व्यवस्था के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने डोगरगढ़ पदयात्रियों को भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा है। वोरा ने कहा है कि जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात विभाग और विद्युत मंडल सभी जरूरी इंतजाम करें।

सतरूपा शीतला मंदिर परिसर और यहां स्थित शीतला तालाब के विसर्जन कुंड में पसरी गंदी पर वोरा ने जमकर नाराजगी जताई। 

वोरा ने आज सुबह निगम अधिकारियों के साथ सतरूपा शीतला मंदिर, चंडी मंदिर, गंजपारा दुर्गोत्सव परिसर, सत्ती चौरा दुर्गोत्सव पंडाल, बिजली ऑफिस दुर्गोत्सव, इंदिरा मार्केट, पदमनाभपुर, शहीद चौक के अलावा पटरीपार के दुर्गोत्सव पंडालों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर सफाई न होने पर वोरा ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई।

वोरा ने कहा कि शहर में दुर्गोत्सव पर्व की ख्याति पूरे छत्तीसगढ़ में है। दुर्गा देवी के दर्शन करने और दुर्गा पंडालों की सजावट व झांकियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग दुर्ग शहर पहुंचते हैं। समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। वोरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने के पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। समितियों के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर सभी कमियों को अविलंब दूर किया जाए। 

वोरा ने प्रतिदिन सार्वजनिक दुर्गा पंडालों के आसपास सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं। निरीक्षण के दौरान नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, बंटी शर्मा, राजेन्द्र गिरी, नवीन पटेल, संजय सिंह, पार्षद ऋषभ जैन, राजकुमार नारायणी, एल्डरमेन राजेश शर्मा, निगम के कार्यपालन अभियंता शंकर दयाल शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!