Breaking News

गंदगी फैलाने पर तृप्ति मिष्ठान भंडार के संचालक को नगर निगम ने थमाया नोटिस : सीलबंद करने की चेतावनी

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के निर्देश पर वार्ड 32 ब्राह्मण पारा स्थित आवासीय क्षेत्र में तृप्ति मिष्ठान भंडार द्वारा गंदगी फैलाने के कारण नोटिस जारी की गई है। मिष्ठान भंडार संचालक द्वारा यहां मिष्ठान बनाने और भंडारण करने से प्रदूषण बढ़ने की समस्या बढ़ रही है। आवासीय क्षेत्र में मिठाई बनाने से आसपास के नागरिकों को वायु प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रदूषित जल नाली में बहाने से आसपास के रहवासियों को प्रदूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की संभावना के कारण नगर निगम द्वारा तृप्ति मिष्ठान भंडार के संचालक को नोटिस थमाते हुए दो दिन के भीतर व्यवसाय बंद करने कहा गया है। व्यवसाय बंद करने की लिखित सूचना भी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय को देना होगा। ऐसा न करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। नोटिस में आवासीय भवन को सील बन्द करने की कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!