Breaking News

भारत से गुजर रहे ईरानी प्लेन में बम की खबर : कई देशों में मचा हड़कंप : सुखोई फाइटर जेट ने एस्कॉर्ट करते हुए सीमा से बाहर छोड़ा : चीन के ग्वांगझू में उतरा विमान

द सीजी न्यूज

भारत के एयरस्पेस से गुजरे ईरानी विमान में सोमवार को बम की सूचना से आज हड़कंप मच गया। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से लेकर जोधपुर तक सरकार, सुरक्षा एजेंसियां, इंडियन एयरफोर्स अलर्ट हो गए।दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को महान एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर ATC से मिला था। प्लेन करीब दो घंटे भारतीय एयरस्पेस में रहा। ईरान से उड़ा यह विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। बम की जानकारी मिलते ही विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए। फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए उसे भारतीय सीमा से बाहर छोड़ा।


विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिससे इनकार कर दिया गया। इंडियन एयरफोर्स के सुखोई- 30 MKI फाइटर जेट ने ईरानी विमान को एस्कॉर्ट किया। कुछ देर बाद ईरानी एजेंसियों ने प्लेन में बम की बात को नकार दिया। इसके बाद विमान को चीन की ओर उड़ान जारी रखने की अनुमति दी गई। विमान ने म्यांमार होते हुए चीन के ग्वांगझू में सेफ लैंडिंग की।

महान एयर के विमान ने सोमवार सुबह 6:17 बजे तेहरान से उड़ान भरी थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के मुताबिक महान एयर की यह फ्लाइट (W581/IRM081) ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम की धमकी के बारे में सुबह 9:20 बजे पाकिस्तान से एक कॉल आई थी। दिल्ली हवाई अड्डे पर अधिकारियों को तुरंत अलर्ट पर रखा गया। बाद में  यह पता चला कि कॉल फेक निकली। विमान में बम रखने जैसे दावे पूरी तरह गलत साबित हुए।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!