द सीजी न्यूज
होम मिनिस्टर अमित शाह के दौरे के बीच जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया की निर्मम हत्या के बाद प्रशासन बेहद सतर्क रहा। राजौरी में अमित शाह की रैली से पहले सरकार ने जिले में इंटरनेट बंद कर दिया। जम्मू के भी कुछ इलाकों में इंटरनेट पर पाबंदी लगी, ताकि अराजक तत्व की ओर से उपद्रव फैलाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल न किया जा सके। सोमवार को जेल डीजी हेमंत लोहिया की उनके ही नौकर ने हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने उनके घरेलू नौकर यासिर अहमद को अरेस्ट कर लिया है।इस हत्या की आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स ने जिम्मेदारी ली है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई टेरर लिंक नहीं पाया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में अगले कुछ महीनों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद से अब तक तीन साल बीत गए हैं। अब चुनाव कराए जाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal