Breaking News

कल होगा रायपुर नाका और सिकोला भाठा अंडरब्रिज का लोकार्पण : उद्घाटन से ऐन पहले रेलवे ने की टालमटोल : वोरा ने अफसरों को लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

रायपुर नाका अंडरब्रिज का निरीक्षण करते हुए विधायक वोरा के साथ निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर व अन्य अफसर
सिकोला भाठा अंडरब्रिज में पेंटिंग का कार्य अंतिम चरण में
कल शाम अंडरब्रिज के लोकार्पण की जानकारी मिलते ही लोगों ने खुशी जाहिर की। वोरा को धन्यवाद दिया। सिकोला भाठा अंडरब्रिज की तस्वीर …

कल 12 अक्टूबर को रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर अचानक रेलवे ने टालमटोल शुरू कर दी है। चार दिन पहले सूचना देने पर रेलवे अधिकारियों ने शुरू में लोकार्पण की सारी तैयारियां करने का वादा किया, बाद में रेलवे अफसरों ने उच्चाधिकारियों से निर्देश न मिलने का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। रेलवे के इंकार के बाद अब जिला प्रशासन ने कल 12 अक्टूबर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है।

दिन भर रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम के बाद राजधानी से दुर्ग लौटते ही वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शाम 7  बजे निगम अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वोरा ने कल शाम होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को लेकर निगम अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा की। वोरा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनता की सुविधा को देखते हुए कल लोकार्पण किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार रेलवे के अधिकारी अभी तक यही कहते रहे कि लोकार्पण की तिथि तय होने से केवल दो दिन पहले सूचना मिलने पर वे अंडरब्रिज निर्माण कार्य और लोकार्पण से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दे देंगे। रेलवे के अधिकारियों को चार दिन पहले इस संबंध में सूचना दे दी गई कि 12 अक्टूबर को लोकार्पण किया जाएगा। अचानक रेलवे अफसरों के सुर बदल गए हैं। लोकार्पण को लेकर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है।

इधर, कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज विधायक वोरा ने शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर सहित निगम अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पार्किंग व्यवस्था के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री के प्रति वोरा ने जताया आभार

वोरा ने कहा कि कुल साढ़े 14 करोड़ की लागत से बने दोनों अंडरब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कल से रायपुर नाका अंडरब्रिज और सिकोला भाठा अंडरब्रिज आम जनता के लिए खुल जाएगा। पटरीपार की करीब डेढ़ लाख की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।

 

Check Also

अर्नब चक्रवात : बीमित फसल में नुकसान होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी विवरण भेज सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!