- 54.44 लाख से सीमेंट सड़कों का निर्माण होगा : नागरिकों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शुक्रवार को विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव द्वारा 6 वार्डों में सीमेंट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। कुल 54 लाख 44 हज़ार की लागत से सीमेंट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड क्र 1 राम चंद्र नगर में राजकुमार तिवारी से पोल नंबर 01/228 डब्लूएमएम व सीमेंटीकरण रोड 1, वार्ड क्र. 2 राजीव नगर में माता घर से तिरंगा चौक से हनुमान मंदिर वर्मा घर से सोनकर घर तक सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड 3 में रविन्द्र किराना से बढई घर तक, बढई घर से राजेश साहू तक सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड 4 गली नंबर 3 परमेश्वरी दरवाजा तक/सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड 5 सुलभ शौचालय से रज्जू चंद्राकर के घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 6 में बिसे यादव के निवास के पीछे गली, कायस्थ पारा गली में सीसी रोड, और वार्ड 6 शंकर शर्मा निवास से पंचमुखी हनुमान मंदिर पटेल धर्मशाला गली, भागवत देवांगन गली तक सीसी रोड का निर्माण करने भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी सहित एमआईसी सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि व वार्ड के नागरिक मौजूद रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
