- रहवासियों ने विधायक, महापौर का आभार माना
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ विधायक अरुण वोरा ने नगर निगम के 6 वार्डों में विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी सहित वार्ड पार्षदों और नागरिको की मौजूदगी में नारियल फोड़कर व् कुदाल चलाकर भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सीमेंट सड़कों का निर्माण होने पर आम जनता को आवागमन में सुविधा होगी। बारिश के मौके पर भी वे आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी मेंबर दीपक साहू, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, चमेली साहू, सत्यवती विजयंत पटेल, मनीष साहू, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, अजय गुप्ता, मनीष यादव, हरीश साहू, कृष्णा देवांगन, जगमोहन ढीमर, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजेन्द्र धबाले, अजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
वोरा ने आगे कहा कि सड़कों के निर्माण के माध्यम से शहर के कोने-कोने में विकास पहुंच रहा है। शहरी क्षेत्र को आगे भी विकसित करना है। जरूरी है कि गली गली में सड़क का निर्माण हो। वोरा ने अधिकारियों से से कहा कि वे सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। कहीं पर कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई तय है।
इन वार्डों में हुआ भूमिपूजन
वार्ड क्रमांक 1 राम चंद नगर में राजकुमार तिवारी से पोल नंबर 01/228 डब्लूएमएम व सीमेंटीकरण रोड 1, वार्ड क्र. 2 राजीव नगर में माता घर से तिरंगा चौक से हनुमान मंदिर वर्मा घर से सोनकर घर तक सीसी रोड निर्माण, वार्ड 3 रविन्द्र किराना से बढई घर तक, बढई घर से राजेश साहू तक सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र 4 गली नंबर 3 परमेश्वरी दरवाजा तक/सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड 5 सुलभ शौचालय से रज्जू चंद्राकर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र 6 बिसे यादव के पीछे गली, कायस्थ पारा गली/ सी.सी. रोड निर्माण सहित वार्ड क्र. 6 शंकर शर्मा से पंचमुखी हनुमान मंदिर पटेल धर्मशाला गली, भागवत देवांगन गली/ सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कल 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वार्ड 7, 8, 9, 10, 11 और 12 में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal




