रायपुर / इस वर्ष 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण होने की वजह से मुख्यमंत्री निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से सीएम भूपेश बघेल हर साल रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार मनाते हैं। पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ त्योहार मनाया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और भगवान गोवर्धन की पूजा करते हैं। गौमाता को खिचड़ी खिलाई जाती है। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की जाती है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
Check Also
भिलाई नगर निगम की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, 42 वार्डों के 11,339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों में दर्ज : 7 अधिकारियों को नोटिस
THE CG NEWS दुर्ग/ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए तैयार की जा रही …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
