Breaking News

देवारी तिहार और गोवर्धन पूजा के लिए सीएम हाउस में की गई शानदार साज-सज्जा … धर्म, परंपरा और ग्रामीण परिवेश का अद्भुत संगम …

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार सीएम हाउस की साज सज्जा शानदार तरीके से की गई है। धूमधाम से तिहार मनाने के लिए धान की बालियां, आम पत्ता, गेंदा फूल से मुख्यमंत्री निवास का परिसर सजाया गया है। मुख्यद्वार को गेंदाफूल, आम पत्ते से सजाया गया है। मुख्यद्वार के ऊपर बंसी बजाते कृष्ण भगवान, द्वार के दोनों ओर लाठी लिए राउत नाचा करते पुरुषों का चित्र भी बेहद आकर्षक है।

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

अंदर द्वार पर दीप लिए हुए महिलाओं की प्रतिमा और राउत नाचा में पहने जाने वाले खुमरी और सजी हुई लाठियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। परिसर में गौरा-गौरी पूजन स्थल पर धान की बालियों से कलश और विशेष कलाकृति बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल को ग्रामीण परिवेश का स्वरूप दिया गया है। घर को भी नांगर (हल), गाड़ा चक्का, टुकनी, रापा, कुदारी, सिल-लोड़हा, खटिया, कांवर, तुलसी चौरा, कंडील (लालटेन) से सजाया गया है

दीवारों में पेड़-पौधे, तोता-मैना, सुआ नृत्य करती महिलाएं, उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़ते बच्चे, गौरा-गौरी विसर्जन के लिए जाती हुई महिलाएं, राउत नाचा, गाय चराते और दूध दुहते ग्वाले को आकर्षक ढंग से चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बॉड़ी को भी आकर्षक ढंग से दिखाया गया है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!