Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास का मॉडल राज्य बना छत्तीसगढ़ : जुनेजा

  • राज्योत्सव के मौके पर विभागीय योजनाओं का सुंदर डिस्प्ले, लाइव मॉडल में जाना कैसे हो रहा विकास
  • जिला पंचायत की प्रदर्शनी को प्रथम, तांदुला संभाग जलसंसाधन को दूसरा और पीएचई को तीसरा स्थान

द सीजी न्यूज

दुर्ग / राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए  कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में तेजी से तरक्की कर रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संजोने की बड़ी पहल उन्होंने की है। जुनेजा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं दूसरी बार आप लोगों के बीच आया हूँ। दुर्ग राजनेताओं की भूमि है। मोतीलाल वोरा, वासुदेव चंद्राकर, चंदूलाल चंद्राकर ने देश भर में यश कमाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में विकास का नया मॉडल लाये हैं और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के हर शहर और गांव तरक्की कर रहे हैं।


नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि चार सालों में छत्तीसगढ़ी अस्मिता के लिए बड़ा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के लिए अनेक सौगात दी है। नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि सांस्कृतिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने बड़ा काम किया। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि दुर्ग जिले में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं जिससे आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिले में हो रहे ग्रामीण विकास के बारे में बताया।जिला पंचायत कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने विस्तार से अपने प्रतिवेदन में जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी।


राज्योत्सव के मौके पर विभागीय योजनाओं का सुंदर डिस्प्ले किया गया। इसमे जिला पंचायत की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार, जलसंसाधन विभाग को द्वितीय पुरस्कार और पीएचई विभाग को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने इनका अवलोकन किया और इनमें दिखाए नवाचार के मॉडल्स भी देखे।
इस मौके पर अंत्यावसायी वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, संभागायुक्त महादेव कांवरे, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!