Breaking News

वोरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की : निगम अफसरों को किया जवाबतलब : साफ कहा – शहर के विकास कार्यों में ढिलाई न बरतें, तेजी से पूरा कराएं सभी पेंडिंग काम

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर विकास के कार्यों में गति लाने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। वोरा ने निगम कमिश्नर से कहा है कि प्रत्येक विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा करें और स्वीकृत हो चुके कार्यों को तत्काल पूरा कराएं। वोरा ने पेंडिंग कार्यों को अविलंब पूरा कराने कहा है। निगम के ईई प्रमोद दुबे और एसडी शर्मा से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए वोरा ने आज कहा कि वे फील्ड में जाकर कार्यों को तेजी से पूरा कराएं। किसी भी हालत में नगर निगम के कामकाज में ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

वोरा ने अफसरों से कहा है कि शिवनाथ नदी नाला डायवर्सन का काम क्यों पेंडिंग है। इस अधूरे कार्य को पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है। शहर के भीतरी हिस्से में नगर निगम की सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने का काम कब शुरू किया जाएगा। वोरा ने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़कों की मरम्मत कराने और सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने के संबंध में दो बार समीक्षा बैठक लेकर कड़े निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद दुर्ग नगर निगम में इतनी लापरवाही बरती जा रही है। इस मामले में अब जिम्मेदारी तय करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। 

वोरा ने गौरवपथ और मुक्तिधाम मार्ग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि निगम अधिकारी नौ दिन चले अढ़ाई कोस की तर्ज पर काम न करें। वोरा ने सवाल किया कि शंकर नाला सुदृढ़ीकरण, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सौंदर्यीकरण और स्वामी आत्मानंद स्कूल के अधूरे कार्यों को कब पूरा किया जाएगा। वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विधायक निधि सहित अन्य निधियों से स्वीकृत राशि के टेंडर होने के बावजूद काम शुरू क्यों नहीं हो रहे हैं।

 

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!