’महात्मा गांधी 21 प्रेरक प्रसंग’ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया पुस्तक का विमोचन
02/11/2022
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में देश के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी की नवीन कृति महात्मा गांधी 21 प्रेरक प्रसंग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. जोगी को उनकी इस नवीन रचना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।