द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला अस्पताल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब संभागायुक्त महादेव कावरे ने सुबह 09:30 बजे जिला अस्पताल दुर्ग में अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान 33 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक और 5 संविदा अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित थे। संभागायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी चिकित्सको को कारण बताओं नोटिस थमाया।
नर्सेस की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर 70 नर्सेस के हस्ताक्षर न होने पर सभी संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। संभागायुक्त महादेव कावरे ने जिला अस्पताल दुर्ग के वाय के शर्मा को निर्देशित किया है कि सभी विभागों के संबंधित चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के निर्धारित समय व अपनी पालियों में उपस्थित रहें। कावरे द्वारा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की उपलब्धता और उसके मेंटेनेंस के संबंध में भी चर्चा की गई। व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

