- खूबसूरत गुजराती परिधानों में गुजरात के लोक नृत्य रांठवा का प्रदर्शन कर लोक कलाकारों ने मन मोह लिया
द सीजी न्यूज
रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह में गुजरात के लोक कलाकारों का राठवां नृत्य जिसने भी देखा, कलाकारों की प्रतिभा देखकर चकित रह गया। शारीरिक संतुलन की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य किया गया। कलाकारों ने अपनी शारीरिक लोच से अद्भुत रूप से पिरामिड बनाये। संतुलन और हाव-भाव की प्रस्तुति से कलाकारों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। खूबसूरत गुजराती परिधानों में इन कलाकारों की कला की खूबसूरती और भी निखर गई।



राष्ट्रीय आदिवासी कला महोत्सव का आज तीसरा दिन है और लोगों की काफी भीड़ विभिन्न राज्यों के नृत्य देखने जुट रही है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
