Breaking News

छत्तीसगढ़ महतारी पर विवादित बयान : युवा कांग्रेस ने भाजपा सहप्रभारी का पुतला जलाया : अनर्गल बयानबाजी करने पर भाजपा नेताओं के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी

द सीजी न्यूज

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर आज जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण द्वारा आज बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया। दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने अंजोरा चौक पर  पुतला दहन के दौरान नितिन नवीन की विवादित टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। 

जयंत ने नितिन नवीन के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ की अस्मिता के खिलाफ” बयानबाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कृत्य के लिए नितिन नवीन को माफी मांगनी पड़ेगी। युवा कांग्रेस द्वारा अनर्गल बयानबाजी करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही युवा कांग्रेस द्वारा अनर्गल बयानबाजी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया गया था। 

गौरतलब है कि बीजेपी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी नितिन नवीन ने राजधानी रायपुर में “छत्तीसगढ़ महतारी” को लेकर एक विवादित बयान दिया था । इसके विरोध में प्रदेश भर में युवा कांग्रेस द्वारा पुतला दहन करते हुए नितिन नवीन का विरोध किया जा रहा है। उनसे माफी मांगने की मांग की जा रही है।

आज पुतला दहन के दौरान हेमंत देशमुख (पूर्व जनपद सदस्य), यशवंत देशमुख, मुकेश साहू, सुखदेव यादव, जगदीश यादव, युगल देशमुख, राज साहू, धनेश देशमुख, गंगा प्रसाद यादव, गोल्डी देवांगन, धर्मेश देशमुख, अहमद चौहान, अनिल देशमुख, विक्रांत ताम्रकार, हेमंत साहू, अनिल देशमुख, रामा वर्मा, आकाश वर्मा, बीरबल वर्मा, दीपांशु यादव, खुमान निषाद, तुषार वर्मा, सिद्धार्थ देशमुख, कमलनारायण देशमुख, अंकित साहू, ऋतुवेश इंद्रेश हरमुख, ऐश्वर्य देशमुख, अंकित देशमुख, कार्तिक देशमुख, राहुल, पंकज सिंह, सुमित देवांगन, पप्पू देशमुख, शुभम देशमुख, करण घुघुवारे, डोमर देशमुख, लाला सिन्हा, मिनीकांत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी मौजूद रहे। 

नितिन नवीन ने क्या कहा था

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा लगाने का ऐलान किया है। इस पर रायपुर में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से क्या होगा ? हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। 

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!