Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा : CM भूपेश ने महादेव घाट पर लगाई आस्था की डुबकी : पूजा अर्चना के साथ प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

द सीजी न्यूज

खारुन नदी में नहाते सीएम। - Dainik Bhaskar

खारून नदी में नहाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कार्तिक पुन्नी के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को कार्तिक पुन्नी मेला की बधाई दी। मुख्यमंत्री बघेल ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के बाद नदी तट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होकर दीपदान भी किया। इस दौरान सुबह से ब़ड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नदी तट पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!