Breaking News

कलेक्टर-एसपी ने भेंट-मुलाकात की तैयारी करने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की पूरी तैयारी रखें। उन्होंने इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। हेलीपेड, मंच, माईक,  पेयजल, स्वल्पाहार की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के और राजस्व व जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए लोकार्पण और  शिलान्यास कार्यक्रम की भी पूरी तैयारी कर लें।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपेड में ग्रीन रूम बनाने कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र का उपयोग करेंगे। मेडिकल टीम, फायर बिग्रेड और साऊंड सिस्टम से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जनपद सीईओ व अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!