Breaking News

मतदाता जागरूकता : दुर्ग में विशाल सायकल रैली निकालकर भावी मतदाताओं ने की मतदान के लिए अपील

  • आज से शुरू हुआ मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने साइकिल रैली को पं. रविशंकर स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली आदर्श कन्या विद्यालय, गांधी चौक, पटेल चौक, बस स्टैण्ड से वापस पं. रविशंकर स्टेडियम में रैली में समाप्त हुई।

रैली में आदर्श कन्या विद्यालय, जेआरडी, खालसा पब्ल्कि स्कूल, महात्मा गांधी, महावीर जैन, सरस्वती शिशुु मंदिर, सन शाइन, दीपक नगर शासकीय विद्यालय एवं अन्य स्कूलों से कक्षा 11 वीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके और भावी मतदाताओं को जागरूक करना और अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देना था। रैली के दौरान सायकल और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारों की गूंज के साथ छात्र-छात्राओं अधिकारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आम नागरिकों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करने हुए कहा कि आप सब देश के भावी मतदाता है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाये और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक होगा। मतदाता अपने निकटतम पंजीयन क्रेन्द्र में नाम, फोटो, पता परिवर्तन करा सकते है। इसके अलावा जिन वोटरों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम को भी मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम भिलाई/छावनी जागेश्वर कौशल, डीईओ अभय जायसवाल और सहायक संचालक अमित घोष सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!