Breaking News

शहर के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को शाम के समय पानी सप्लाई नहीं होगी

  • शिवनाथ इंटकवेल यार्ड में विद्युत मंडल द्वारा कल किया जाएगा मेंटनेंस

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किये जाएंगे। इसके लिए इंटेकवेल में  शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस वजह से शिवनाथ इंटकवेल से 24 एमएलडी और 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। निगम के जलकार्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह नियमित रूप से पानी सप्लाई होगी। शाम को विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित नहीं हो पाएगी।

12 नवंबर को सुबह से पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। इस दौरान इन क्षेत्रों के लिए नगर निगम जल विभाग के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने शहर के नागरिकों से अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के मद्देनजर पानी स्टोर करके रख लें।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!