Breaking News

बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे बाल दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे और संसदीय सचिव द्वय द्वारिकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि बाल दिवस समारोह का संचालन स्कूल बच्चों द्वारा किया जाएगा। बस्तर और  सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन स्टॉलों का नेतृत्व भी बच्चों द्वारा किया जाएगा।

प्रदर्शनी में बालवाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार सामग्री का प्रदर्शन, विभिन्न कौशल में दक्ष कुशल बच्चों का प्रस्तुतिकरण, गणित और विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम स्कूलों के बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही गतिविधियों का प्रदर्शन, शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन, स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के लगभग एक दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!