Breaking News

स्कूली छात्रों को देखकर मुख्यमंत्री ने रोक दिया क़ाफ़िला : सबसे हाथ मिलाकर पूछा – कैसी चल रही है पढ़ाई

  • सीएम से मिलकर उत्साह से भर उठे स्कूली बच्चे
द सीजी न्यूज

उत्साह से भर उठे स्कूली बच्चे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहजता अनेक मौक़ों पर देखने को मिलती है। आज फिर उनका सहज, सरल स्वभाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री आज राजनांदगाँव जिला के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलगाँव में भेंट-मुलाक़ात अभियान में पहुँचे थे। जब मुख्यमंत्री हैलीपैड से कार द्वारा अगले गंतव्य तक पहुँचने के लिए निकले तो हैलीपैड से कुछ दूर पर स्कूली बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने काफिले को रुकवाया। बड़ी सहजता से कार से बाहर निकले और बच्चों से मुलाक़ात की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर बातचीत की। प्रदेश के मुख्यमंत्री से सहजता से मुलाक़ात होने पर स्कूली बच्चे उत्साह से भर उठे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!