Breaking News

जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर का मेजर आपरेशन सफल : सर्जरी सुविधा बढ़ने और विशेषज्ञ डॉक्टरों के ट्रीटमेंट से मरीजों को मिल रही बेहतर इलाज की सुविधा

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला अस्पताल में सर्जरी सुविधा बढ़ने और विशेषज्ञ स्टाफ के बढ़ने से मेजर सर्जरी की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। राजनांदगांव निवासी सावित्री का यहां मेजर ऑपरेशन किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर वाय डी शर्मा ने बताया कि अस्पताल में सुविधाएं तेजी से बढ़ने से सर्जरी की संख्या भी बढ़ी है और बड़ी संख्या में सर्जरी हो रही है जिससे मरीजों को राहत मिल रही है।

डॉ एस मिंज और डॉ कामिनी की टीम ने सर्जरी की। निश्चेतना विशेषज्ञ डॉक्टर बसंत भी  मौजूद थे। प्रणीता और मयूरी शिबेन ने नर्सिंग केयर किया। ओटी टेक्नीशियन रमेश कुमार और ओटी इंचार्ज शाइनी चेरियन व वार्ड बॉय भागीरथी भी आपरेशन के दौरान मौजूद रहे। जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में सर्जरी से संबंधित सुविधाएं बढ़ने से आम जनता को काफी राहत मिली है और उनको मिलने वाला इलाज काफी सस्ता और सुलभ हो गया है। सावित्री ने बताया कि सर्जरी होने से उसे काफी राहत मिली है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!