Breaking News

सीएम भूपेश से बोले बुजुर्ग : तैं बने हस सरकार … गरीब के रक्षा करत हस …

  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सुकुलदैहान में दी सौगात : पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की
  • सुकुलदैहान और मूसरा में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा, सुकुलदैहान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खुलेगा
  • सुकुलदैहान व भर्रेगांव में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल 

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकुलदैहान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कई सौगातें दी। सीएम ने सुकुलदैहान में पुलिस चौकी, सुकुलदैहान और मूसरा में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की शाखा, सुकुलदैहान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोलने की घोषणा की।

इसके अलावा लिटिया में मंगल भवन का निर्माण कराने, उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने, राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन क्रय करने की अनुमति, सुकुलदैहान में जय स्तंभ के चारों ओर बाउंड्रीवॉल निर्माण, सुंदरा बांध विस्तार, गहरीकरण व पिचिंग कार्य, पेंड्री हाईस्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, सुकुलदैहान और भर्रेगांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।
सुंदर यादव ने नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना की तारीफ की


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष ग्रामीण सुंदर यादव ने नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना की तारीफ की। हाट बाजार स्वास्थ्य योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया। पूर्णिमा निषाद ने बताया कि उनके समूह ने अब तक 9 लाख रुपए से ज्यादा का वर्मी कंपोस्ट बेचा है। अब मछली पालन का कार्य भी शुरू करने जा रही हैं। शासन की योजनाओं की तारीफ करते हुए पूर्णिमा ने कहा कि योजनाएं बहुत बढिय़ा हैं। सोनाली यदु ने बताया कि वह नेशनल वेटलिफ्टर है और 59 किलोग्राम वर्ग से खेलती हैं। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायता राशि चाहती हैं। खेलो इंडिया अंतर्गत खेल में ब्रांस मेडल जीत चुकी हैं। पिता का पैर एक्सीडेंट में टूट चुका है, जिसके लिए भी सहायता राशि मांगी। मुख्यमंत्री ने आवेदन जमा करने करने कहा और हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री से पाचू यादव ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 40 हजार रुपए कमाए हैं।


मुख्यमंत्री ने स्वामी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से बातचीत की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से बातचीत की। छात्रा मोनिका बैस ने बताया कि स्कूल में बहुत अच्छी सुविधाएं है। पहले वे निजी विद्यालय में पढ़ती थी, जहां उन्हें 14 हजार रुपए शुल्क देना पड़ता था। छात्र वैभव सिंह बैस ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की संरचना काफी अच्छी है और यहां गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। वैभव ने मुख्यमंत्री के अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दूरगामी सोच व विजन के लिए धन्यवाद दिया।

जब भावुक हुए बुजुर्ग किसान … कहा – तैं बने हस सरकार … 

सुकुलदैहान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमिहीन किसान योजना के हितग्राहियों को हो रहे लाभ के बारे में पूछा तो एक ग्रामीण अनंदराम ने भावुक होकर योजना से मिले लाभ के संबंध में बताया। अनंदराम ने बताया कि गरीबों और किसानों की सुनवाई भी होती है, आपने यह कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि – तैं बने हस सरकार, गरीब के रक्षा करत हस। अनंदराम ने आगे बताया कि जमीन नई हे। एखर बावजूद मोला पैसा मिल गे। मोर खाता मा 6000 रुपया आए हे। बहुत बढिय़ा योजना हवय। किसान मन बहुत खुश हवय। जेखर जमीन नई हे, ओमन भी बहुत खुश हें। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग को मिल रहे लाभ के बारे में सुनने के बाद खुशी जताई और कहा कि हमारी योजनाओं से उन लोगों को भी राहत मिल रही है जिनके पास ठोस आय नहीं है।
इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, महापौर हेमा देशमुख, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, समाजसेवी पदम कोठारी, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!