Breaking News

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने सोमवार को जामगांव (आर) सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बारदाना और टोकन व्यवस्था की जानकारी ली। राजेंद्र साहू ने नटरेल, बेल्हारी, सूरप और सेलूद धान उपार्जन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। बेल्हारी समिति में किसानों की रबी बीज की माँग पर बीज निगम से तत्काल बीज उपलब्ध कराया गया। उन्होंने किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित किया।

जामगांव (आर) समिति के अध्यक्ष भेष आढ़े, रानीतराई के अध्यक्ष रमन टिकरिया, जय चन्द्राकर, रूपेन्द्र शुक्ला, राजेश ठाकुर, चतुर साहू सहित क्षेत्र के किसानों से बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने चर्चा की। राजेंद्र ने किसानों को बताया कि सरकार ने कर्ज माफी कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समिति द्वारा किसानों और मजदूरों को दी जा रही निःशुल्क भोजन व्यवस्था की सराहना करते हुए राजेंद्र साहू ने किसानों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समिति के पदाधिकारियों से सीधे सपंर्क करने कहा।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!