Breaking News

देश की एकता-अखंडता कायम रखने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में उत्साह : अरुण वोरा

द सीजी न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के आह्वान पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में आज सातवें दिन भारत जोड़ो यात्रा वार्ड 41 से प्रारंभ हुई। यात्रा के माध्यम से भारत की एकता-अखंडता और भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का आव्हान किया गया। विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले राष्ट्रपित महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमेन दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है। उसका मूल उद्देश्य यह है कि देश में भाईचारा कायम हो। बेरोजगारी की समस्या से युवाओं को निजात मिले। झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार से मुक्त भारत बने। इन्हीं भावनाओं के साथ हम राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस यात्रा को जनमानस तक पहुंचा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को हम एक भयमुक्त वातावरण प्रदान कर सकें।

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो यात्रा में विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अल्ताफ अहमद, निगम सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, पार्षद हमीद खोखर, सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, शिवाकांत तिवारी, दिलीप सिंह ठाकुर,आनंद कपूर ताम्रकार, सुशील भारद्वाज, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश गीते, आनंद श्रीवास्तव, एल्डरमैन रत्ना नारामदेव, देव सिन्हा, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, रमीज रजा, अनीता तिवारी, मीना पाल, निकिता मिलिंद, बृजमोहन तिवारी, खुशबू साहू, के डीदेवांगन, आरिफ रजा, कमलेश नागरची, विमल यादव, विमल तिवारी, रफीक खान, अशोक मेहरा, सतीश पांडे, बरकत अली, इकबाल अली, अमजद अली, छोटी साहू, एनी पीटर, मोहित वालदे, हेमंत तिवारी, शेखर साहू, राजेश वाड्यालकर, हरीश पटेल, अश्वनी जांगड़े, राकेश दुबे, निशांत गोडबोले, कुलविंदर कौर, पिंकी झा, कीर्ति साहू, ताशा अंसारी, जगदीश ठाकुर, झंकार सिंह, बंटी नवरंग, देवेन्द्र मारकंडे व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!