द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 25 नवंबर को 11 बजे देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
आम बजट 2023-24 की तैयारियों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित करने राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक रखी गयी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यहित से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर अपने प्रस्ताव रखेंगे। मुख्यमंत्री पूर्व की लंबित मांगों पर भी वित्त मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
