Breaking News

चोरों ने सुरंग खोदी और … यार्ड में खड़े ट्रेन का इंजन ही चुरा लिया : इससे पहले प्रदर्शनी में रखी विंटेज ट्रेन का इंजन भी चुरा चुके हैं चोर

द सीजी न्यूज

बिहार पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ट्रेन का इंजन चुरा ले जाते हैं। इसके लिए चोरों ने बकायदा सुरंग खोद रखी थी। इसी सुरंग से ये ट्रेन के इंजन चुराते थे। पुलिस ने बताया कि चोरों ने ट्रेन के इंजन को चुराने के लिए बरौनी में एक सुरंग खोदी थी। इसके बाद चोरों ने बरौनी के गरहरा यार्ड से रेल का एक पूरा इंजन ही गायब कर दिया। इससे पहले बिहार के पूर्णिया में चोरों ने प्रदर्शनी के लिए रखे गए भाप वाले एक पूरे विंटेज ट्रेन के इंजन को ही चुरा लिया था और इसे बेच दिया। इस वारदात में एक रेलवे इंजीनियर भी शामिल था।

पुलिस को गरहरा यार्ड से ट्रेन का इंजन गायब होने की खबर उस समय मिली, जब तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुजफ्फरपुर की प्रभात कॉलोनी में स्थित एक कबाड़ के गोदाम से इंजन के पुर्जों की 13 बोरियां बरामद कीं। इसके बाद पुलिस ने यार्ड के पास एक सुरंग का पता लगाया, जिसके माध्यम से चोर आते थे और इंजन के पुर्जों को चुरा लेते थे। बोरियों में भरकर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। रेलवे के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बिहार में डीजल व पुरानी ट्रेनों के इंजन की चोरी की खबरें लगातार आ रही हैं। स्टील के पुलों को तोड़कर चोरी की जा रही है। गुरुवार को एक गिरोह को बिहार पुलिस ने दबोचा जिसके बाद कई मामलों का खुलासा हुआ। आपको बता दें कि अररिया में फॉरबिसगंज को रानीगंज से जोड़ने वाले पलटनिया पुल से चोरों ने लोहे के कुछ एंगल और पुल के दूसरे हिस्सों को चुरा लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!