Breaking News

चीन में कोरोना से हाहाकार : लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड मरीज मिले : जीरो कोविड पॉलिसी की सख्ती के खिलाफ सुरक्षा बलों के साथ पब्लिक की झड़प तेज

द सीजी न्यूज

बीजिंग। चीन में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं। 25 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार चीन में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 32,943 मामले सामने आए। कल की तुलना में ये आंकड़े 1287 ज्यादा हैं। गुरुवार को चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के 31,444 नए मामले सामने आए थे। चीन के वुहान शहर में 2019 में सामने आए संक्रमण के पहले मामले के बाद देश में सामने आए ये कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। कोरोना संक्रमण में खतरनाक वृद्धि को देखते हुए प्रमुख शहरों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है।  

चीन के दक्षिणी शहर ग्वांग्झाऊ और दक्षिण-पश्चिमी चोंगकिंग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हालांकि चेंग्दू, जिनान, लान्चो, जियान और वुहान जैसे शहरों में प्रतिदिन सैकड़ों नए संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग ने गुरुवार को 509 लक्षण वाले और 1,139 बिना लक्षण वाले मामलों की तुलना में गुरुवार को 424 लक्षण वाले और 1,436 बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बताया कि चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई ने शुक्रवार को 9 सिंप्टोमेटिक और 77 एसिंप्टोमेटिक मामले दर्ज किए, जबकि गुरुवार को 9 सिंप्टोमेटिक और 58 एसिंप्टोमेटिक मामले सामने आए थे।

इधर, चीन में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाई गई ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ की क्रूरता के खिलाफ अब लोगों का धैर्य टूटने लगा है। प्रदर्शन की आग चीन के कई इलाकों में फैल रही है। कई स्थानों पर सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प की खबरें सामने आ रही हैं। दक्षिणी चीन के ग्वांग्झाऊ शहर में अनिवार्य लॉकडाउन तोड़कर लोग अपने घरों से निकल रहे हैं और शून्य कोविड नीति के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। लोग ग्वांग्झाऊ सिटी से बीजिंग की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए हाईवे पर अवरोध लगाए गए हैं।

दरअसल सबसे पहले Foxconn के कर्मचारियों और चाइना पीपल्स पुलिस के बीच एक होटल में 24 नवंबर को रात से संघर्ष शुरू हुआ था। यहां कई कर्मचारियों को क्वारंटाइन किया गया है। कंपनी के श्रमिक चिल्ला रहे हैं, ‘पुलिस लोगों को पीट रही है…पुलिस ने लोगों को मार डाला। ग्वांग्झाऊ के 8 जिलों की कुल आबादी करीब 66 लाख है और वहां लोगों को 5 दिनों तक अपने-अपने घरों में रहने को कहा गया है। सरकार ने संक्रमण से निपटने की कार्रवाई के तहत जांच के आदेश दिए हैं। लोग इस क्रूर लॉकडाउन का सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!