Breaking News

वेरी गुड न्यूज : जिला अस्पताल में कानजेनिटल कैटरेक्ट का दुर्लभ ऑपरेशन सफल : चार दृष्टिबाधित बच्चों की आंखों को मिला उजाला

  • डॉक्टर कल्पना जेफ और उनकी टीम ने किया ऑपरेशन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जन्म के समय लेंस के अच्छी तरह से विकसित न होने के कारण कुछ बच्चों की दृष्टि बाधित हो जाती है। केवल विशेष तरह की सर्जरी के माध्यम से ही यह दृष्टि वापस लाई जा सकती है। यह सर्जरी जिला अस्पताल में भी होने लगी है। जिला अस्पताल में डॉक्टर कल्पना जेफ और  उनके सहयोगियों की टीम ने आज चार दृष्टिबाधित बच्चों को उनकी आंखों का सफल आपरेशन किया। सृष्टि 10 साल की है। अब वह दुनिया की सुंदरता भरपूर नजरों से देख सकेगी। करेली गांव का दुर्गेश भी अब सब कुछ देख सकेगा। ये सर्जरी न होती तो इन बच्चों के लिए अगले कई सालों तक जीवन में अंधेरा ही होता।


जिला अस्पताल में इस तरह के दुर्लभ ऑपरेशन की सुविधा शुरू होने से कानजेनिटल कैटरेक्ट से प्रभावित अनेक दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में उम्मीद लौटी है। जिला अस्पताल में आज हुई सर्जरी की विशेष बात यह है कि एक साथ चार सर्जरी हुई। सिविल सर्जन डॉ वायके शर्मा ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ कल्पना जेफ के नेतृत्व में 4 बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। नोडल ऑफिसर ब्लाइंडनेस डॉक्टर संगीता भाटिया ने बताया कि 4 बच्चों का ऑपरेशन हुआ जिनमें तांसू सेवती गांव से हैं सृष्टि सुपेला से है। दुर्गेश करेली गांव का है और राजकुमारी खुर्सीपार की है। राजकुमारी की उम्र केवल 4 वर्ष है। सफल सर्जरी के बाद परिवारजनों की खुशी भी लौटी है। ऑपरेशन के दौरान ओटी में डॉक्टर कल्पना जेफ के साथ ही डॉक्टर संजय वालविंद्र, नेत्र सहायक अधिकारी माया लहरे, विवेक सोनी, शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा मेडिकल स्टाफ ने ऑपरेशन में सहयोग किया। बच्चों को चिन्हांकित करने में चिरायु टीम की विशेष भूमिका रही।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!