द सीजी न्यूज
धमधा-सिल्ली। सिल्ली स्थित निर्माणाधीन लोधेश्वर मंदिर में लोधी समाज के सभी गुट के नेता एकत्रित हुए। उन्होंने राजनैतिक व सामाजिक जागरूकता के लिये महादेव रथयात्रा निकालने पर सहमति जताई। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री रमेश पटेल के नेतृत्व में हुआ।
सामाजिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन सिल्ली में हुआ, जिसमें साजा, धमधा, बोरी, अहिवारा, परपोड़ी सहित के ग्रामीण शामिल हुए। इसमें लोधेश्वर मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया गया। सपाद लक्षेश्वर धाम के प्रमुख ब्रम्हाचारी ज्योर्तिमयानंद ने पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि लोधी समाज के प्रमुख आराध्यदेव महादेव हैं। उनकी आराधना सदियों से कर रहे हैं।
द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश्वर वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने सामाजिक संगठन को मजबूत करने सभी को आगे आने कहा। प्रदेश महामंत्री रमेश पटेल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाना है। इसके जरिये संदेश देने की कोशिश की गई कि सभी दलों के नेता समाज में एकजुट हैं। लक्ष्य संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पूरन सिंह पटेल ने कहा कि लोधी समाज कृषि के क्षेत्र में आगे हैं। अब सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आगे आना है। सभी ने सामाजिक एकजुटता के लिये हर तरह के सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य गोवेंद्र पटेल, खैरागढ़ कृषि उपज मंडी की अध्यक्ष दशमत जंघेल, बेमेतरा जनपद सदस्य डॉ़ रामअवतार कश्यप, ईश्वर पटेल सोमई, लोधी समाज के जिलाध्यक्ष उत्तम जंघेल, रामराज वर्मा, बनऊ राम वर्मा, राजेंद्र पटेल, जयप्रकाश कौशिक, अशोक वर्मा, सुरेंद्र कौशिक, जोहन वर्मा, गिरधर पटेल, जतन दमाहे, साजा जनपद सदस्य अशोक पटेल ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर सोना के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोधेश्वर मंदिर निर्माण समिति के गणेश पटेल, विमल पटेल, बद्री पटेल, ईश्वर वर्मा, विमल पटेल, खोमन पटेल, सीताराम पटेल, मदन पटेल, गौकरण पटेल, टेक सिंह चंदेल, संतोष वर्मा परपोड़ी, अशोक पटेल, जनपद सदस्य पद्मा पीला राम पटेल, बलराम वर्मा बरहापुर, सियाराम पटेल, वीरेंद्र पटेल, शिवकुमार वर्मा, नरसिंग पटेल, नंदलाल वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर सियाराम लोधी जाताघर्रा, खोमलाल दनिया, ईशु पटेल दानीकोकड़ी, गोपाल पटेल, ईश्वर वर्मा देखकर, वीरेंद्र पटेल, सुरेश पटेल कोड़िया, घनश्याम पटेल कोड़िया, दुखु पटेल कन्हारपुरी, दिनेश पटेल परसदा, केशव पटेल सगनी, नेतराम दनिया, टीकम वर्मा बिरेझर, मुन्ना पटेल खिलोना, गिरवर पटेल सिल्ली, राधेश्याम पटेल खिलोरा, विद्या वर्मा सहगांव, लोकेश पटेल, परदेश पटेल, जोहन वर्मा, सोनू वर्मा अछोली, विवेक कश्यप नरेश पटेल, नरसिंग पटेल का सम्मान किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

