द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम के जलकार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल 28 नवंबर सोमवार को शट डाउन लिया जाएगा। इस दौरान शक्ति नगर पानी टंकी भरने वाले वाल्व का रिपेयरिंग कार्य किया जाएगा। सुबह के समय सामान्य पानी सप्लाई के बाद शाम को कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मंगलवार को भी पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप की जाएगी।
शटडाउन के कारण वार्ड क्रमांक 05, 09, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 41, 42, 43, 44, 45, 46 में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने नागरिकों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक कार्यों के लिए पानी स्टोर करके रख लें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
