द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग को कचरा प्रबंधन में सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड कल दिल्ली में दिया जाएगा। आज महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ऒर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर अवार्ड समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले महापौर और आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई है। ये अवार्ड शहरवासियों और स्वच्छता दीदियों को समर्पित है।
महापौर और आयुक्त कल 30 नवंबर को दिल्ली में क्रिस्टल बॉलरूम, होटल ललित, नई दिल्ली में अवॉर्ड हासिल करेंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार टिप्स दिये और इस कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की, जिसकी बदौलत दुर्ग निगम को यह अवार्ड नगर निगम को मिला है। महापौर ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि आने वाले वर्षों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
