Breaking News

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव- 2022 : 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

  • निर्भीक होकर मतदान करें मतदाता – कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

द सीजी न्यूज

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान सभी मतदाताओं का संवैधानिक अधिकार है। भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उपचुनाव के लिए 5 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील और 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। 23 मतदान केन्द्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। चुनाव में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरुष मतदाता और 1 लाख 555 महिला मतदाता और 1 तृतीय लिंग मतदाता है।

मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किये गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी क्रमांक एक, एक मतदान अधिकारी क्रमांक दो और एक मतदान अधिकारी क्रमांक तीन की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं। इनके द्वारा लगातार अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जाएगा और रिपोर्टिंग की जाएगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!