Breaking News

वोरा ने गोडाऊन में अनाज भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की : डौंडी में गोदाम निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों को किया जवाबतलब

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गोदामों में अनाज भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की। वोरा ने डौंडी में 1.89 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 5400 मीट्रिक टन के गोदाम निर्माण की धीमी गति पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। वोरा ने भंडारगृह के कर्मचारी, अधिकारियों को फील्ड पर ज्यादा से ज्यादा मौजूद रहने के निर्देश दिए।
राजस्थान के जोधपुर में वोरा का स्वागत करते हुए अधिकारी
करीब एक सप्ताह तक वोरा विभागीय अध्ययन के लिए राजस्थान प्रवास पर थे। उन्होंने जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर में राजस्थान स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के गोदामों का निरीक्षण कर भंडारण तकनीक की जानकारी ली। इससे पहले वोरा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश पहुंचकर पद यात्रा में शिरकत की थी। वहां एमपी के गोदामों में भी भंडारण व्यवस्था और तकनीक की बारीकी से जानकारी ली।
वोरा ने कहा कि अन्नदाता की मेहनत से उपजाए गए अनाज को सुरक्षित रखना और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना भंडारगृह की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का देश भर में रिकार्ड बनाया गया है। सबके लिए खाद्यान्न की उपलब्धता के लिए एपीएल, बीपीएल, प्राथमिकता आदि कई तरह के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। प्रदेश की अनाज भंडारण तकनीक देश भर में सबसे बेहतर होनी चाहिए। अनाज को कीटों व अन्य तरह के नुकसान से बचा कर सुरक्षित रखा जा सके, इसके लिए अन्य प्रदेशों की व्यवस्था का अवलोकन करना आवश्यक है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!