द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ शासन ने दुर्ग जिले की आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ 57 लाख 13 हजार रुपए स्वीकृत किए है। इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को पांच हजार 595 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत खासाडीह माईनर के जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 97 लाख 1 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना पूरा होने से 274 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-धमधा की ग्राम हिर्री के पास नाले में स्टापडेम कम रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 57 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना पूरी होने पर 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत बानबरद अहेरी माईनर के जीर्णोद्धार और लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 19 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना पूरी होने पर 379 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विकासखण्ड दुर्ग की बोरई जलाशय के जीर्णोद्धार और नहर लाइनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख 42 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना से 101 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की नगपुरा व्यपवर्तन के माइनर नहर लाइनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 27 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना से 204 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की खपरी मुख्य नहर रिमाडलिंग और नहर लाइनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 44 लाख 58 हजार रुपए मंजूरी दी गई है। इसय योजना से 4617 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में बोरेन्दा के समीप तटबंध निर्माण के लिए 3 करोड़ 93 लाख 81 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। पाटन विकासखंड में खारून नदी में कौही के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 87 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
