Breaking News

भिलाई में 13 दिसंबर को संभागीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज

द सीजी न्यूज

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 13 दिसंबर को बीएसपी सेक्टर -2 और बी.एस.पी. सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर -7 विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। इसी दिन बी.एस.पी. सेक्टर -2 भिलाई विद्यालय में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन भी होगा। बी.एस.पी. सेक्टर -2 में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग व बी.एस.पी सीनियर सेकेण्डरी सेक्टर -7  में 0 से 18 और 40 वर्ष से ऊपर के प्रतियोगियों के लिए कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागी को अपने आयु वर्ग के अनुरूप जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा।
खेल आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग मों नं 9406051277 और  अशोक रिगरी व्यायाम शिक्षक शा.उ.मा.वि. मतवारी मो.नं. 9229570220 मोती लाल साहू व्यायाम शिक्षक शा.क.उ.मा.वि.उतई मों. नं. 8965851744 मोहित  साहू व्यायाम शिक्षक स्वा.आ.उ.मा. स्कूल जामगांव आर पाटन मो.नं. 9827493171 संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!