- मुख्यमंत्री बसना विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 13 दिसंबर को महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। आम जनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गोपालपुर हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पिथौरा तहसील के ग्राम पिरदा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पिरदा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हाई स्कूल मैदान बसना के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 4.35 बजे बसना में विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। शाम 5 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करने के बाद रात्रि 8 बजे रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
