Breaking News

मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ 13 लाख रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बसना  विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 9 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23  कार्यों  का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल हैं। लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, अहाता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले के बसना विधासनसभा क्षेत्र के पिरदा और ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की। उन्होंने आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना, ग्राम पिरदा में की गई घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना,

कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की 

1. पिरदा में महाविद्यालय निर्माण के लिए नया भवन निर्माण कराया जाएगा।

2. पिरदा में उप तहसील खोली जाएगी।

3. सांकरा और पिरदा का नगर पंचायत में उन्नयन किया जाएगा।

4. सांकरा परस्रावानी मार्ग से रिखा दादर तक सड़क निर्माण कराया जाएगा।

5. कुडेकेल नाला में नवीन पुल का निर्माण कराया जाएगा।

6. ग्राम सांकरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा ।

7. नपं बसना में गौरव पथ का निर्माण किया जाएगा।

  • विधानसभा बसना में कलार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बालिका छात्रावास की मांग पर छात्रावास के लिए मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • समाज ने गढ़फुलझर में विभिन्न विकास कार्यों और 27% आरक्षण बिल पास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
  • मुस्लिम समाज पिथौरा कब्रिस्तान में बाउंड्री वाल के लिए फेंसिंग और जमात खाना के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!