Breaking News

सीएम ने तालाब का गलत बंटवारा करने की शिकायत मिलने पर तहसीलदार को सस्पेंड किया : गोबर बेचा पर नहीं मिली राशि : सीएम ने जांच के निर्देश दिये

  • भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

पिरदा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान तालाब का गलत बंटवारा करने वाले तहसीलदार की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसना के तहसीलदार रामप्रसाद बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

दुर्गा मिश्रा ने सीएम को बताया कि पांच क्विंटल गोबर बेचा है, 6 महीने से राशि नहीं मिली : जांच के निर्देश

भेंट-मुलाकात : विधानसभा बसना,

दुर्गा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पांच क्विंटल गोबर बेचा है, लेकिन 6 महीने से राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच कराने के निर्देश दिए।। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का लाभ अवश्य लें।

सरईभद्रा निवासी किसान कूसो ने मुख्यमंत्री को बताया कि - अस्सी डिसमिल जमीन है,

सरईभद्रा निवासी किसान कूसो ने मुख्यमंत्री को बताया कि 80 डिसमिल जमीन है। 15 साल पहले का मामला है। सोसायटी से लाभ नहीं मिला। इसकी शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री ने ऋण मुक्ति के संबंध में जांच के आदेश दिए।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!