Breaking News

9 इनकम टैक्स अफसर गिरफ्तार : सीबीआई ने किया अरेस्ट

द सीजी न्यूज
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के एंटी करप्शन विभाग ने नागपुर में कार्यरत इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी 13 दिसंबर को हुई। सीबीआई की इस कार्रवाई से आयकर विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। अरेस्ट किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में रिंकी यादव (ग्रेड-2), अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और मनीष कुमार के नाम शामिल हैं।
सीबीआई से मिली जानकारियों के मुताबिक 2012, 2014 में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नियुक्तियों के लिए परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने डमी उम्मीदवार को बैठा कर परीक्षा पास की। जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले की जांच शुरू की। फ्रॉड का पता चला। डमी उम्मीदवार को बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में 2018 में सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से फ्रॉड करने समेत आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
सीबीआई ने इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत संबंधित 12 लोगों के हस्ताक्षर के नमूने, अंगूठे के निशान लिए। इसे जांच के लिए भेजा गया। इसकी जांच रिपोर्ट कुछ ही दिनों पहले आ गई। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 9 ने फर्जी तरीके से परीक्षा पास की। जांच रिपोर्ट के जरिए यह साबित हो गया कि रिंकी यादव, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और मनीष कुमार स्टाफ सेलेक्शन की परीक्षा में प्रत्यक्ष तौर पर हाजिर नहीं हुए थे। इनकी जगह डमी उम्मीदवार ने परीक्षा दी थी। खुलासा होने के बाद अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!