Breaking News

चार बछर छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम इतिहास बनगे : 17 दिसम्बर को सबै सेवा सहकारी समिति अऊ धान खरीदी केन्द्र में सबै झन मिलके गौरव दिवस मनाबो : राजेंद्र साहू

द सीजी न्यूज

आगामी 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इस मौके पर राज्य स्तर पर राज्य गौरव दिवस मनाया जाएगा। सभी जिलों में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने तीनों जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों को चिट्ठी लिखी है। चिट्‌ठी में कहा गया है कि सभी सेवा सहकारी समितियों और धान खरीदी केंद्रों में किसानों, मजदूरों का सम्मान कर राज्य गौरव दिवस मनाया जाए।

चिट्‌ठी का मजमून छत्तीसगढ़ी में लिखा गया है। पढ़िये पूरी चिट्‌ठी …     

अवईया सत्रह दिसम्बर के छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार बने चार बछर हो जाही। ये चार बछर छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम इतिहास बनगे। काबर कि किसान के कर्जा माफ, किसान के उपजाये अनाज के सही दाम पानी भरना माफ, बिना ब्याज के किसान ल ऋण, ग्रामीण भूमिहीन खेतिहर मजदूर ल सात हजार रुपया हर बछर, चार सौ युनिट तक बिजली बिल आधा, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी अऊ गोरक्षा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित अनेक लाभकारी योजना के लाभ हमन ल मिलिस साथ ही हमर संस्कृति ल आगु बढ़ाये बर हरेली, तीजा, गोवर्धन पूजा, आदिवासी दिवस अऊ माँ कर्मा जयंती के छुट्टी देय के साथ-साथ पूरा प्रदेश में खुशहाली के साथ तिहार मनाये के शुरुवात होइस, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक छत्तीसगढ़ के पूरा गांव अऊ शहर के हर उमर के व्यक्ति में उत्साह उमंग दिस।

छत्तीसगढ़ के गांव गरीब अऊ किसान सहित सर्वहारा वर्ग के हित में समग्र विकास के योजना बनईया किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आभार व्यक्त करत हुये सत्रह दिसम्बर को सबै सेवा सहकारी समिति अऊ धान खरीदी केन्द्र में वरिष्ठ किसान अऊ मजदूर भाई मन के सम्मान कर ये दिन ल गौरव दिवस के रुप मे हम सबै झन मिलके मनाबो।

उम्मीद है कि आप सबो संगवारी मन अपन अपन क्षेत्र में ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन करहू।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!