Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 दिसम्बर को महासमुंद में करेंगे भेंट मुलाकात : परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में 15 दिसंबर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेसवार्ता लेंगे।
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। आम जनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। विभिन्न संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सबेरे 10 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके बाद सुबह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे। वे इसके बाद 12.20 बजे से रेस्ट हाउस सिरपुर में आयोजित अध्यक्ष सिरपुर विकास प्राधिकरण-कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। वे इसके बाद महासमुंद में 6.30 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को रात्रि विश्राम महासमुंद में करेंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!