Breaking News

छपरा शराब कांड पर बोले गिरिराज सिंह – बिहार में शराब ‘भगवान’ के समान, जो दिखती नहीं, मिलती सब जगह है

द सीजी न्यूज

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज ने कहा है कि सीएम की विश्वसनीयता खत्म हो गई है और अब उन्हें राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को ही जिम्मेदार ठहराया। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल हो चुकी है। शराब के कारण राज्य में लगातार लोगों की मौतों का सिलसिला जारी है।

गिरीराज सिंह ने कहा कि बिहार में शराब भगवान की तरह है, जो दिखती नहीं, लेकिन मिलती हर जगह है। जहरीली शराब से मौत हो रही है और लोग शराब पी रहे हैं, फिर भी नीतीश कहते हैं कि उनका काम बोलता है। अब नीतीश कुमार को राजनीति से संयास ले लेना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएम को शराब नीति पर फिर से विचार करना चाहिए। वैशाली हो या फिर गोपालगंज हर जगह जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!