Breaking News

मकानों का सर्वे होगा : अवैध निर्माण के अलावा एक्स्ट्रा कंस्ट्रक्शन की होगी चेकिंग : बिल्डिंग परमिशन की होगी जांच : गलत स्वविवरणी भरकर टैक्स जमा करने वालों को देना होगा 5 गुना पेनाल्टी

  • महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने राजस्व से जुड़े आला अधिकारियों की ली बैठक

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर  निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आज राजस्व से जुड़े हुए आला अधिकारियों की बैठक ली। राजस्व को बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि स्वविवरणी की रेंडम जांच राजस्व विभाग के अधिकारी करें, ताकि यह पता चल सके कि जो स्वविवरणी करदाता दे रहे हैं वह सही है या नहीं। अगर स्वविवरणी गलत पाया जाता है तो अंतर की राशि का 5 गुना पेनाल्टी के साथ ही आने वाले समय से बढ़ा हुआ टैक्स भी लिया जाएगा।

बिना परमिशन भवन निर्माण करने और एक्स्ट्रा कंस्ट्रक्शन का भी सर्वे होगा और अवैध निर्माण की भी जांच होगी। भवन अनुज्ञा किस प्रयोजन के लिए जारी किया गया है, इसकी भी जांच होगी। आवासीय प्रयोजन के लिए भवन अनुज्ञा दिया गया है और इसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। निगम का पानी उपयोग करने के बाद भी जल कर न पटाने वालों का भी सर्वे होगा। इन सभी पर सर्वे के बाद नियम विरुद्ध होने पर तत्काल नोटिस जारी किया जाएगा और विधि संगत सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ इस कार्य को करेंगे। अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण के साथ ही अवैध कॉलोनी के नियमितीकरण की प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में आर्किटेक्ट को कहा गया कि इन कार्यों में विलंब न करे, जो कार्य आर्किटेक्ट को किए जाने हैं वह कार्य समय पर पूर्ण दस्तावेजों के साथ हो ताकि प्रोसेस में अवरोध न हो। कुर्की वारंट जारी होने के बाद भी बकायेदारों के द्वारा बकाया राशि नहीं देने पर सीधे सील बंदी की कार्यवाही की जाएगी और संपत्ति कुर्क करके राशि वसूल की जाएगी।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!