Breaking News

हरियाणा के खेल मंत्री पर महिला कोच से छेड़छाड़ के मामले में FIR : इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह बोले – उनके खिलाफ आरोप एक साजिश

द सीजी न्यूज

हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन रहे संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके खिलाफ चंडीगढ़ में महिला कोच के उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद इंडिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात की और  अपना इस्तीफा सौंप दिया। संदीप ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप एक साजिश हैं। दरअसल, संदीप के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने शिकायत करते हुए कहा था कि खेल मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में संदीप सिंह के खिलाफ IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मेरी छवि खराब करने बनाया जा रहा है माहौल 

इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया जा रहा है। एक जूनियर महिला कोच ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। नैतिकता के आधार पर मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। जांच चल रही है। इस मामले की रिपोर्ट आने के बाद ही मुख्यमंत्री अगला फैसला करेंगे। खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने महिला कोच का ट्रांसफर झज्जर कर दिया और वह पंचकूला रहना चाहती थी। इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है।

आरोप – मंत्री ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे

महिला कोच ने बताया कि 2016 रियो ओलिंपिक में हिस्सा लेने के बाद वह खेल विभाग में जूनियर कोच के तौर पर भर्ती हुई थी। इसके बाद संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर उसे मैसेज भेजे। फिर चंडीगढ सेक्टर 7 लेक साइड मिलने के लिए बुलाया। उसके न जाने पर इंस्टाग्राम पर ब्लॉक और अनब्लॉक करते रहे। महिला कोच के आरोपों के मुताबिक 1 जुलाई को मंत्री ने उसे स्नैपचैट कॉल किया। मंत्री ने  डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए उसे सेक्टर 7, चंडीगढ़ में अपने आवास पर आने के लिए कहा। महिला कोच ने कहा कि इसके बाद वह मंत्री के सरकारी घर पर पहुंची। वहां वे कैमरा वाले ऑफिस में नहीं बैठना चाहते थे। वे अलग केबिन में लेकर गए। वहां मेरे पैर पर हाथ रखा। मंत्री ने कहा कि तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा। ​​​​​​ मेरी बात मानने पर आपको सभी सुविधाएं और मनचाही जगह पोस्टिंग मिलेगी।

टी-शर्ट फाड़ दी

महिला कोच ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शाम करीब 6.50 बजे मंत्री संदीप सिंह ने उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला कोच की टी-शर्ट फट गई। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर बाहर गई। जब मंत्री की बात नहीं मानी तो उसका ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रेंनिग भी  रोक दी गई। घटना की शिकायत के लिए डीजीपी कार्यालय, सीएम हाउस और गृह मंत्री अनिल विज से मिलने हर स्तर पर प्रयास किया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। जूनियर महिला कोच ने हरियाणा पुलिस के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस में भी लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कोच ने छेड़छाड़ की वारदात की तारीख 1 जुलाई 2022 बताई। महिला कोच ने आरोप लगाया कि नौकरी लगने से पहले ही खेल मंत्री ने उसे पहले दोस्ती करने कहा और बाद में गर्लफ्रेंड बनने की पेशकश की।

हरियाणा सरकार ने बनाई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच के आरोप के बाद DGP ने एसआईटी गठित की है। इस टीम में IPS ममता सिंह और समर प्रताप सिंह के साथ HPS राजकुमार कौशिक को शामिल किया गया है। एसआईटी को ममता सिंह लीड कर रही हैं। डीजीपी ने इस केस की जांच रिपोर्ट जल्द देने कहा है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!