द सीजी न्यूज
धर्मांतरण को लेकर आज नारायणपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। धर्मांतरण के विरोध में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलने से नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एडका थाना प्रभारी वायएस जोशी सहित कुछ जवान समेत कई ग्रामीण घायल हुए हैं। जोशी को जगदलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सदानंद कुमार के सर पर चोट आई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सदानंद कुमार के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इधर हालात को देखते हुए आईजी सुंदरराज पी. मौके के लिए रवाना हो गए हैं। अभी फिलहाल हालात सामान्य हैं और स्थिति को काबू में कर लिया गया है।
जिले की ग्राम पंचायत एडका के आश्रित ग्राम गोर्रा में रविवार को सुबह इसाई मिशनरी के करीब 300 लोगों ने बैठक कर रहे आदिवासियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मिशनरी के लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया। पुलिस के अनुसार गोर्रा गांव में शनिवार की रात भी मतांतरित समुदाय ने आदिवासी समुदाय के लोगों से मारपीट की थी। आज चर्च में पथराव करने पहुंचे आदिवासियों से दोबारा झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान स्थिति नियंत्रित करने पहुंचे एसपी सदानंद का सिर फूट गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
