Breaking News

जन अधिकार रैली में शामिल होने कांग्रेसी रवाना : विभिन्न समाजों के लोग भी बड़ी तादाद में रवाना हुए

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ विधानसभा में पारित करने के बावजूद पिछले एक माह से ज्यादा समय से राज्यपाल द्वारा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर न करने के विरोध में कांग्रेस की जनअधिकार रैली में शामिल होने आज दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी रायपुर रवाना हुए। कांग्रेसियों के साथ बड़ी तादाद में अलग अलग समाजों के नागरिक भी रवाना हुए।

रायपुर रवाना होने से पहले विधायक अरुण वोरा कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते हुए 

रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आज दोपहर में कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली में शामिल होंगे। विधायक अरुण वोरा की अगुवाई में दुर्ग शहर से 5 हजार लोग रैली में शामिल होने करीब 60 बसों और निजी वाहनों से रवाना हुए हैं।

विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा जाने से पहले दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। इस दौरान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, शशिकांत, बृजमोहन सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!